चम्बा में कोरोना से 60 वर्षीय महिला की मौत, लगवा ली थीं वैक्सीन की दोनों डोज

Sunday, Aug 22, 2021 - 05:23 PM (IST)

चम्बा (नीलम): चम्बा जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई है। महिला ने उपचार के दौरान कोविड अस्पताल चम्बा में दम तोड़ा है। इसके बाद अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 154 पहुंच गया है। राजनगर की 60 वर्षीय महिला 15 अगस्त को रैपिड एंटीजन टैस्टिंग किट के माध्यम से जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महिला को उसी दिन कोविड अस्पताल चम्बा में दाखिल करवाया गया था लेकिन रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और करीब सुबह 7 बजे उसने दम तोड़ दिया। महिला ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थीं।

Content Writer

Vijay