खेतों में घास काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत, डॉक्टर पर लगे लापरवाही के आरोप

Saturday, Aug 11, 2018 - 03:10 PM (IST)

सोलन (आदित्य): शनिवार सुबह नालागढ़ में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर नालागढ़ अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप भी परिजनों द्वारा लगाए गए हैं। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी जोंगो के तहत कल्याणपुर में महिला राज कुमारी अपने खेतों में घास काट रही थी। घास काटने के दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उसे शनिवार सुबह करीब 8 बजे नालागढ़ अस्पताल लाए।

डॉक्टर ने पी.जी.आई. रैफर नहीं की महिला
महिला की गम्भीर हालत को देखते हुए आपातकालीन मेंं तैनात डॉक्टर ने एम्बुलैंस की स्ट्राइक का हवाला देकर उसेे पी.जी.आई. रैफर करना मुनासिबनहीं समझा जबकि परिजन डाक्टर से गुहार लगाते रहे। इस दौरान महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने कहा कि अगर समय पर महिला को पी.जी.आई. रैफर किया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

Vijay