बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से गिरी महिला, मौके पर गई जान

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 08:29 PM (IST)

वनखंडी (ब्यूराे): शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला मौत का शिकार हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाईसा के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार सहौड़ा  निवासी मां-बेटा किसी कार्य के बाद अपने घर जा रहे थे। पाईसा के समीप बाइक पर महिला का दुपट्टा टायर में फंस गया। जब महिला दुपट्टे को छुड़ाने लगी तो वह अपना संतुलन खो बैठी और सिर के बल नीचे गिर गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News