सड़क पर लड़ रहे बैलों को देख घबराई महिला, स्कूटी से गिरकर हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 09:59 PM (IST)

बंगाणा (शर्मा): सोलासिंगीधार क्षेत्र के डरोह गांव में सड़क पर बैलों की लड़ाई एक महिला की मौत का कारण बन गई। मृतक महिला की पहचान उर्मिला देवी (45) निवासी सरोह के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार को 3 बजे के करीब घटित हुई। जानकारी के मुताबिक डरोह के समीप रोड पर 2 बैल आपस में भिड़ रहे थे। इसी दौरान उक्त महिला स्कूटी पर बेटे के साथ बड़सर से सामान खरीदकर अपने घर सरोह जा रही थी कि डरोह में बैलों को भिड़ते देखकर महिला घबराकर स्कूटी से नीचे गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। महिला को तुरंत बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बंगाणा पुलिस उक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। एसएचओ प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि महिला के शव को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने भिजवा दिया है। उक्त घटना मेंंंं पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News