BSL झील की सुरक्षा करते पुलिस जवान की मौत, जानिए कैसे

Monday, Jul 17, 2017 - 12:35 AM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): फोर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी बटालियन के एक जवान की सुंदरनगर में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जानकारी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्बा जिला से संबंध रखने वाले 45 वर्षीय नरेंद्र कुमार बी.एस.एल. परियोजना सुंदरनगर में अस्थायी तौर पर सेवारत था। शनिवार को वह बी.एस.एल. परियोजना के जलाशय के शीश महल साइट पर ड्यूटी पर तैनात था कि इस दौरान उसे सीने में एकाएक दर्ज उठा, जिस पर उसने अपने सहयोगी को बताया। 

साथी जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
साथी जवानों की मदद से उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने नरेंद्र कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरवचन सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल ह्दय गति रुकने से मौत हुई है।