डमटाल हाईवे पर कार ने राहगीर को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Saturday, Jun 01, 2019 - 11:17 PM (IST)

डमटाल (कालिया): शुक्रवार देर रात एक कार ने डमटाल हाईवे पर छन्नी के पास एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुकेरियां से पठानकोट की तरफ  जा रही कार ने तोकी छन्नी बाजार के बैरियर के पास सड़क पार कर रहे राजेश कुमार उर्फ  रिंकू पुत्र थूडू राम गांव व डाकघर नंगल, तहसील व जिला पठानकोट पंजाब को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पठानकोट भर्ती करवाया गया। इस संदर्भ में घायल के परिचित प्रवेश कुमार पुत्र राम कृष्ण गांव व डाकघर डमटाल के बयान पर उक्त कार चालक के विरुद्ध डमटाल पुलिस थाना में 279, 337 आई.पी.सी. के और 187 मोटर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

घायल ने उपचार के दौरान तोड़ दम

डमटाल थाना के ट्रैफि क पुलिस प्रभारी कुलभूषण गुलेरिया ने बताया कि देर रात तक घायल राजेश कुमार से बात करनी चाही तो डॉक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्ति अभी बयान देने में असमर्थ है परंतु शनिवार को जब उक्त घायल की हालत बारे जानकारी लेनी चाही तो उसकी मौत हो गई। डी.आई.जी. संतोष पटियाल ने कहा कि कार चालक के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। ट्रैफि क इंचार्ज कुलभूषण गुलेरिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Vijay