ऊना के अम्ब में हादसा, कटान के दौरान पेड़ गिरने से चम्बा के व्यक्ति की मौ.त, 5 घायल

Sunday, Feb 11, 2024 - 05:19 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक चरानी की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान कुंजू लाल (67) पुत्र प्रेम लाल गांव व तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान अनिल कुमार (35) पुत्र बृज लाल, बृज लाल (60) पुत्र सैली राम दोनों गांव कुनरा (चम्बा), मनी राम (55) पुत्र मुसाफिर राम निवासी ओबड़ी, डाकघर सुल्तानपुर, चम्बा, धनिया राम (50) पुत्र मुसाफिर राम निवासी शतोगरी, कुनरा चम्बा व मनोज कुमार (45) पुत्र जैसी राम निवासी भरोगड़ी तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम उक्त लेबर के लोग सूरी में एक ठेकेदार के पास निजी जंगल में खैर के पेड़ काट रहे थे। कटान के दौरान पेड़ उन लोगों पर गिर गया और कटान में लगे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अन्य लोगों की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। डाॅक्टर ने 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। ऊना में गंभीर रूप से घायल कुंजू लाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अनिल कुमार व मनी राम की नाजुक हालत को देखते हुए डाॅक्टरों नें उन्हें डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और हादसे के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay