हत्या के आरोप में सजा काट रहे दोषी की टांडा अस्पताल में मौत

Friday, Apr 17, 2020 - 08:08 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूराे): हत्या के आरोप में सजा काट रहे एक दोषी की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक धर्मशाला विनोद ने बताया कि कृष्ण देव (36) जोकि अपनी भाभी की हत्या के मामले मे उम्रकैद की सजा काट रहा था, उसे दौरे पड़ते थे। इसके साथ ही वह कुछ मानसिक रूप से भी परेशान रहता था।

गत दिवस उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल लाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त दोषी वर्ष 2016 से सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि जब जेल मैन्युल के अनुसार यदि किसी कैदी की सजा के दौरान मौत होती है तो उसकी न्यायिक जांच होती है जोकि जज करेंगे। पुलिस ने टांडा अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

Vijay