दर्दनाक हादसा : मार्बल के नीचे दबकर 15 वर्षीय लड़के की मौत

Sunday, Nov 01, 2020 - 09:12 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): शाहपुर थाना के तहत गांव रेहलू में हुए दर्दनाक हादसे में मार्बल के नीचे दबने से 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। मृतक प्रज्वल पुत्र सुभाष निवासी लूणा (चम्बा) का निवासी था। रविवार सुबह वह रेहलू में अपने चाचा के साढू के घर आया था। इस दौरान वह निर्माण कार्य के लिए मार्बल उतार रहे मजदूरों को चाय देने के लिए गया तो मार्बल की प्लेट उसके ऊपर गिर गई। हादसे में प्रज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाहपुर पुलिस के अनुसार प्रज्वल 2 माह पहले ही गांव नाहलन में अपने चाचा पवन कुमार के घर रहने आया था। उसने शाहपुर स्कूल में 11वीं कक्षा में दाखिला लिया था। शाहपुर थाना प्रभारी हेम राज शर्मा ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। धर्मशाला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Vijay