दर्दनाक हादसा : जेसीबी लोडर के नीचे दबने से मैकेनिक की मौत

Tuesday, Jan 25, 2022 - 11:55 PM (IST)

देहरा (राजीव): देहरा उपमंडल के तहत सुनहेत में एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी मैकेनिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेन्द्र (40) निवासी दोदरा (बैह टोंटा) सुनहेत में स्पेयर पार्ट दुकान व मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार शाम को वह दुकान पर जेसीबी मशीन की रिपेयर कर रहा था। उस समय जेसीबी का लोडर ऊपर उठा हुआ था और उसका सहयोगी भी साथ काम कर रहा था। इस दौरान जेसीबी का लोडर अचानक नीचे आ गया जिसके नीचे राजेंद्र दब गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए तुरन्त सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay