स्वतंत्रता सेनानी गंगा सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 08:51 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): घुमारवीं नगर परिषद के निवासी 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी गंगा सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। घुमारवीं के श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। वह अपने पीछे 3 बेटों के साथ भरपूर परिवार छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, डी.एस.पी. राजेन्द्र कुमार जसवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतपाल, तहसीलदार गोपाल कटारिया, थाना प्रभारी शेर सिंह व नगर पार्षद श्यामलाल सहित शहर के कई लोग मौजूद थे। वहीं प्रशासन की तरफ से कानूनगो ओम प्रकाश द्वारा 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि उनके परिजनों को दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News