टिप्पर से टकराया मोटरसाइकिल, महिला पर्यटक की मौके पर मौत

Friday, Jun 28, 2019 - 09:18 PM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली उपमंडल के पलचान में एक मोटरसाइकिल के टिप्पर से टकरा जाने से महिला पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर (एच.पी. 72बी-8294) और मोटरसाइकिल (एच.पी. 58ए-7917) में भिड़ंत हो गई। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान अनीता वस्क (30) पत्नी मिथुन चक्रवर्ती पुत्र मनोज मोहन चक्रवर्ती आर.ओ. 86 अब्दुस सामद रोड बहरमपुर मुर्शिदाबाद वैस्ट बंगाल के रूप में हुई है।

टिप्पर चालक हिरासत में लिया

उन्होंने बताया कि अनीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति मिथुन चक्रवर्ती घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह मनाली में रखा गया है, जिसे शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। टिप्पर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay