बच्चों से मिलने कार में जा रहा था पूर्व सैनिक, रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

Wednesday, Jan 24, 2024 - 05:05 PM (IST)

संगड़ाह/श्री रेणुका जी (नरेंद्र): सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में हुए सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह (43) पुत्र रण सिंह निवासी बांदल (नौहराधार) पूर्व सैनिक थे। बताया जा रहा है कि वह अपने मामा के घर से तड़के नाहन में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों से मिलने जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार अंधेरी के जबडोग के समीप हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि बलदेव सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं हादसे की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डढवाल ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay