पंजावर में बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, कुछ ही मिनटों में हुई मौत

Sunday, Jul 19, 2020 - 03:32 PM (IST)

हरोली (संजीव दत्ता): विधानसभा हरोली के तहत गांव पंजावर में बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पंजावर की शीला देवी (80) पत्नी किशन चंद सुबह जब अपने घर पर थी तभी अचानक उसे सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसे ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांप के काटने के कुछ मिनटों में ही बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार अस्पताल पहुंचे और मृतक महिला के परिजनों से जानकारी हासिल कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Vijay