घर से मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला पर रंगड़ों का हमला, उपचार के बाद हुई मौत

Sunday, Nov 24, 2019 - 10:13 PM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): नूरपुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कोट पलाहड़ी में शनिवार को रंगड़ों के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी माता सत्या देवी (75) पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी गांव व डाकघर कोट पलाहड़ी घर से मंदिर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में अचानक रंगड़ों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।

परिजनों ने तुरंत बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शाम को परिजन सत्या देवी को वापस घर ले आए लेकिन रात को करीब 10 बजे अचानक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। रविवार को बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Vijay