Bilaspur: झंडूता में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, एक घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 02:26 PM (IST)

झंडूता (जीवन): बिलासपुर जिला के अंतर्गत आते झंडूता उपमंडल के गांव पंजीण हुए एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना झंडूता की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान विनोद कुमार निवासी राज्य बिहार के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार चालक विनोद ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उसके साथ पंकज कुमार भी ट्रैक्टर पर सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर पंजीण-थुराहण रोड के पास पहुंचा ताे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और रच्छेडा सड़क पर गिर गया। हादसे के दाैरान विनोद और पंकज ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डंडों और पोल की मदद से ट्रैक्टर उठाकर पंकज और विनाेद काे निकाला, लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल पंकज कुमार काे एम्बुलैंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी झंडूता जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News