दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से चालक की मौत

Monday, Jun 03, 2019 - 03:40 PM (IST)

ऊना: पुलिस थाना ऊना के तहत चलोला में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीष कुमार निवासी महेश चंद्र निवासी बदाऊं यू.पी. के रूप में हुई है, जोकि पिछले कुछ समय से चलोला में ही रहता था। स्थानीय लोगों की मदद से मुनीष के शव को बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक मुनीष कुमार मंगलवार सुबह ट्रैक्टर में पेवर्स लोड कर चलोला गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर पलट गया, जिसके चलते वह ट्रैक्टर और ट्राली के बीच में फंस गया। इस दौरान उसने चिल्लाना शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद सांस न आने के चलते उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay