कांगड़ा में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, 38 नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 11:57 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। पालमपुर के लोअर खैरा निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने की दिक्कत सहित अन्य गंभीर बीमारियों के चलते विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में 29 अक्तूबर को उपचार के लिए लाया गया था। मरीज का कोरोना सैंपल लिया गया था, जिसकी 30 अक्तूबर को रिपोर्ट पॉजिटव आई थी। इसी दिन मरीज की शाम के समय मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला कांगड़ा में 2 स्वास्थ्य कर्मियों, 1 पुलिस कर्मी व सरकारी स्कूलाें के 11 कर्मियाें सहित 38 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं। इनमें भटाली कांगड़ा का 62 वर्षीय व्यक्ति, सुंगल चम्बा की 32 वर्षीय महिला, राजपुर पालमपुर की 58 वर्षीय महिला, फतेहपुर की 72 वर्षीय महिला, शाहपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 58 वर्षीय महिला, कोहाला कांगड़ा की 35 वर्षीय महिला व टंग धर्मशाला की 58 वर्षीय महिला शामिल है।

इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाहला पालमपुर का 39 वर्षीय व्यक्ति, पीटीसी डरोह का 52 वर्षीय व्यक्ति, बलोटा धीरा की 47 वर्षीय महिला और टांडा मेडिकल कॉलेज की 25 व 26 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी, जीएसएस स्कूल सुनेहत के 50, 51, 55, 57, 56 व 52 वर्षीय कर्मचारी, मिडल स्कूल मलोट जसवां की 35 वर्षीय महिला कर्मचारी, जीएसएस स्कूल ढलियारा की 54 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष व 37 वर्षीय महिला कर्मचारी, कनोल डाडासीबा की 13 वर्षीय लड़की व 38 वर्षीय महिला, मुईन परागपुर से 40 वर्षीय महिला, खैरियां से 3 साल की बच्ची,  हरनोटा से 14 वर्षीय लड़का, ढसोली ज्वाली से 54 वर्षीय महिला , कंदोर फतेहपुर से 44 वर्षीय महिला, रैहन से 44 वर्षीय महिला, मैक्लोडगंज धर्मशाला से 51 वर्षीय व्यक्ति, पुराना कांगड़ा से 15 वर्षीय लड़की, 47 वर्षीय महिला व 46 वर्षीय व्यक्ति, सराह से 21 वर्षीय युवक व चम्बा गांव मियाली सलूणी चम्बा का 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिला में 13 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News