अम्ब-ऊना रोड पर दर्दनाक हादसा, ऑटो के नीचे आने से चालक की मौत

Friday, Oct 29, 2021 - 11:23 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना रोड पर कुठेड़ा खैरला में पैट्रोल पंप के निकट एक सड़क हादसे में ऑटो चालक की अपने ही वाहन के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो चालक सवारी को घर छोड़ने जा रहा था कि अचानक ऑटो के सामने पशु आ गए, जिस कारण वह ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलटकर एक कार से टकरा गया।

इस दौरान ऑटो चालक सुभाष चंद (45) पुत्र सुखदेव निवासी अप्पर अंदौरा ऑटो के नीचे आ गया, वहीं ऑटो में सवार शेर सिंह (55) पुत्र संतराम निवासी बीजापुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने सुभाष चंद को मृत घोषित कर दिया जबकि शेर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। डीएसपी अम्ब इल्मा अफरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay