ढांक से गिरने से व्यक्ति की मौत, मिस्त्री का करता था काम

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 04:22 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के साच क्षेत्र में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान ज्ञान चंद (66) पुत्र गोरखू राम निवासी गांव धबड़ै साच जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञान चंद मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को वह घर से दिहाड़ी लगाने निकला था, लेकिन दोपहर को ही घर वापस आ रहा था। इस दौरान सरैई के निकट अचानक पैर फिसलने से वह ढांक से गिर गया।

इससे उसकी मौत हो गई। जब वह शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसे मृत पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही द्रड्डा चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News