ढांग से गिरने से व्यक्ति की मौत

Monday, Dec 21, 2020 - 04:46 PM (IST)

चम्बा(काकू)जिले की साच पंचायत में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान धर्मचंद निवासी गांव सैहलनू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धर्म चंद मेहनत मजदूरी करता था। रविवार को वह मेहनत मजदूरी के बाद घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने के कारण ढांक से नीचे जा गिरा। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोमवार सुबह उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसे ढांक में मृत पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से धर्मचंद के शव को ढांक से निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए चम्बा भिजवाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इसकी पुष्टि एस.पी. अरुल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि सीआर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

 

 

Kaku Chauhan