ऊना के टक्का में झुग्गियों पर गिरा पेड़, 2 वर्षीय बच्ची की मौ.त

Saturday, Mar 30, 2024 - 10:07 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना जिले में आए अंधड़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसी अंधड़ की वजह से 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तूफान की वजह से एक आम का पेड़ मजदूरों की झुग्गियों पर जा गिरा, जिससे झुग्गी के अंदर सोई 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका के परिजन बिहार से हैं और वे टक्का के वार्ड नंबर-5 में रहते हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जिला के अधिकारियों ने भी परिवार से बात की है। इस अंधड़ की वजह से जिलेभर में कई सड़कें भी अवरुद्ध रहीं। इनमें संतोषगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल को जोड़ने वाला हाईवे, ऊना-अम्ब रोड सहित कई गांवों के रास्ते भी अवरुद्ध रहे। इन्हें दोपहर बाद तक बहाल किया जा सका। कई घरों पर भी पेड़ की टहनियां गिरने की घटनाएं सामने आईं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay