TMC में स्वाइन फ्लू से 2 महिलाओं की मौत, 3 नए मामले आए सामने

Friday, Feb 22, 2019 - 08:25 PM (IST)

कांगड़ा (किशोर): डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज व अस्पताल टांडा में 2 महिलाओं की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। ये दोनों महिलाएं गत दिवस ही उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंची थीं। इन महिलाओं में एक महिला हमीरपुर और एक कांगड़ा जिला की थी। वहीं शुक्रवार को अस्पताल में 3 और रोगी स्वाइन फ्लू के आए हैं, जिनमें से 2 रोगी कांगड़ा और एक ऊना जिला से है। टांडा मैडीकल कॉलेज के चिकित्सक अधीक्षक डा. सुरेंद्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि गत दिवस स्वाइन फ्लू से पीड़ित उपचार के लिए आई 2 महिलाओं की मौत हो गई है।

स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या हुई 14

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में 5 टैस्ट स्वाइन फ्लू के लिए गए थे, जिनमें से बच्चे व महिला सहित 3 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने बताया कि इन 2 महिलाओं की मौत के बाद टांडा अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है और अब तक कुल 87 रोगी इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं।

Vijay