धर्मशाला के 2 व जवाली के 1 कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु, जिला में 91 नए कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 07:57 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : जिला कांगड़ा में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को भी जिला कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इसमें धर्मशाला व इसके साथ लगते क्षेत्र लोअर बड़ोल से सबंध रखने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। वहीं जवाली के हरनोटा की कोरोना पॉजिटिव महिला ने दम तोड़ा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को धर्मशाला के लोअर बड़ोल के 69 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस मरीज को कोविड केयर अस्पताल धर्मशाला में 16 नवम्बर को भर्ती करवाया गया था। मरीज 14 नवम्बर को टी.एम.सी. में पॉजिटिव पाया गया था। धर्मशाला अस्पताल में मरीज का उपचार चल रहा था, जिनकी शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गई। वहीं, धर्मशाला के ही 72 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार दोपहर ही अस्पताल लाया गया था, जोकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस मरीज की दोपहर बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके अलावा जवाली के हरनोटा की 63 वर्षीय महिला जोकि टी.एम.सी. में 29 अक्तूबर को भर्ती हुई थी तथा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, उनकी भी मृत्यु हो गई। सी.एम.ओ. ने बताया कि उक्त तीनों मरीज कोविड-19 के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। इसके अलावा जिला कांगड़ा में शुक्रवार को एस.पी. व डी.सी. कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत 91 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें एस.पी. ऑफिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत 13 कर्मचारी व डी.सी. ऑफिस में ए.सी. टू डी.सी. लीव रिजर्व अधिकारी समेत उपायुक्त कार्यालय में तैनात चपरासी व चुनाव विंग में तैनात कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सी.एम.ओ. ने बताया कि एस.पी. ऑफिस की 40 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय युवती के अलावा 44, 52, 46, 43, 41, 55, 41, 40 व 57 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, उपायुक्त कार्यालय में 44, 28 व 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि शुक्रवार को एच.आर.टी.सी. बैजनाथ के 52 वर्षीय व्यक्ति, जालग जयसिंहपुर की 60 वर्षीय महिला, पट्टी पालमपुर की 67 वर्षीय महिला, राख पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, सलियाणा पालमपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला की 77 वर्षीय महिला, भौरा पालमपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, पट्टी पालमपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, गोरटा पालमपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, खुंडियां ज्वालामुखी की 33 वर्षीय महिला, पुलिस थाना ज्वालामुखी के 46 वर्षीय व्यक्ति, कनौर फतेहपुर के 73 वर्षीय व्यक्ति, भडवाल मटौर कांगड़ा के 60 वर्षीय व्यक्ति, बेह डाडासीबा के 40 वर्षीय व्यक्ति, सिहुंता चंबा की 67 वर्षीय महिला, करोरी कोट हमीरपुर की 78 वर्षीय महिला, चपलाह रक्कड़ की 48 वर्षीय महिला, बंदला पालमपुर के 44 वर्षीय व्यक्ति, सालन पालमपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, मनसिंबल उपरला वार्ड 1 के 68 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बिंद्रावन के 69 वर्षीय व्यक्ति, जिया के 66 वर्षीय व्यक्ति, रैहन फतेहपुर की 65 वर्षीय महिला, वार्ड 9 सूरजकुंड रोड़ कांगड़ा की 61 वर्षीय महिला, 61 व 32 वर्षीय व्यक्ति, पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी जमानाबाद की 22 वर्षीय युवती, दलेहड़ कछियारी की 53 वर्षीय महिला और ललेहड़ कछियारी की 32 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा पुराना मटौर की 45 वर्षीय महिला, गढज़मूला पालमपुर के 39 वर्षीय व्यक्ति, होल्टा कैंप पालमपुर के 31 वर्षीय व्यक्ति, एस.एस.बी. सपड़ी के 31 वर्षीय व्यक्ति, हिमुडा कालोनी लोहना के 38 वर्षीय व्यक्ति, साई की 61 वर्षीय महिला, पालमपुर के 80 व 46 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 59 वर्षीय व्यक्ति, रक्कड़ कांगड़ा की 49 वर्षीय महिला,धर्मशाला की 32 वर्षीय महिला, शाहपुर के 47 वर्षीय व्यक्ति, इच्छी के 37 वर्षीय व्यक्ति, गगल की 27 वर्षीय युवती, टांडा मेडिकल कालेज के 48 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा धर्मशाला की 13 साल की लड़की व 41 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला के 32 वर्षीय व्यक्ति, चीलगाड़ी धर्मशाला की 28 वर्षीय युवती, दाड़ी धर्मशाला के 72 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, इच्छी की 35 व 31 वर्षीय महिलाएं और 68 वर्षीय व्यक्ति, बीरता का 22 वर्षीय युवक, बड़ोल के 49 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट की 36 वर्षीय महिला, खनियारा धर्मशाला के 54 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला की 85 वर्षीय महिला, डाढ के 58 वर्षीय व्यक्ति, भौरा पालमपुर की 46 वर्षीय महिला व 56 वर्षीय व्यक्ति, घियानाकलां कनेड की 62 वर्षीय महिला, पाइसा देहरा की 26 वर्षीय युवती, राजौर शाहपुर के 41 वर्षीय व्यक्ति, सुघेड़ बंदला के 34 वर्षीय व्यक्ति, रैत के 46 वर्षीय व्यक्ति, झरेहड़ योल के 50 वर्षीय व्यक्ति, लदवाड़ा शाहपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 80 वर्षीय महिला, धर्मशाला का 18 साल का युवक, पुलिस लाइन धर्मशाला के 53 वर्षीय व्यक्ति, शामनगर के 54 वर्षीय व्यक्ति, पोस्टर कालोनी धर्मशाला की 25 वर्षीय युवती, चीलगाड़ी की 30 वर्षीय महिला, आई.आर.बी.एन. सकोह के 30 वर्षीय व्यक्ति, कुंडलू चुराह चंबा के 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News