कांगड़ा में घर में पंखे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति शव

Friday, Sep 24, 2021 - 12:06 AM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत वीरवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव अपने ही घर में पंखे के साथ फंदे से लटका हुआ मिला। वीरवार सुबह इसकी जानकारी परिजनों को मिली, जिसके बाद परिजन व्यक्ति को सिविल अस्पताल कांगड़ा ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान कांगड़ा पुलिस को भी सूचित किया गया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज भेज दिया। थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay