ब्यास नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, नहीं हो पाई पहचान

Monday, May 27, 2019 - 03:44 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर तलोगी पंचायत के तराकड़ा वार्ड में ब्यास नदी के बीच नग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक तलोगी पंचायत के तराकड़ा वार्ड में ब्यास नदी के बीच में सुबह स्थानीय लोगों ने अज्ञात शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुची और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद से शव को ब्यास नदी के बीच से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में रखवा दिया है। प्रारंभिक दृष्टि से शव किसी नेपाली मूल के व्यक्ति लग रहा है और शव के दाएं हाथ में जय श्री राम लिखा है। पुलिस ने सभी थाने-चौकियों को इसकी सूचना दी है ताकि अज्ञात शव की पहचान हो सके।

क्या बोले पंचायत प्रधान

स्थानीय पंचायत प्रधान टिकम राम ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने ब्यास नदी में अज्ञात शव की सूचना दी। उसी समय इस संबंध में पुलिस को सूचना दी और उसके बाद शव को पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रैस्क्यू किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की जांच कर रही है।

Vijay