बाता नदी में 3 दिन पहले डूबे युवक का शव बरामद

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 11:12 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): बाता नदी में 3 दिन पहले डूबे युवक का शव स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला है। युवक का शव डूबने के स्थान से तकरीबन 8 से 10 किलोमीटर दूर कोंचवैली के आसपास मिला है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले एक युवक सुरेंद्र पुत्र रामलाल निवासी भाटांवाली बाता नदी में नहाने के लिए उतरा था लेकिन न जाने कैसे युवक नदी से बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया। अब युवक का शव कौंचवैली के नजदीक स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत से ढूंढ निकाला है।

पंचायत प्रधान सरवन कुमार ने बताया कि उक्त डूबा हुआ युवक उन्हीं की पंचायत का रहने वाला था। सिविल अस्पताल पावटा साहिब के डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि एक युवक को लाया गया था, जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News