कोलडैम की झील में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 05:22 PM (IST)

सुंदरनगर (अंसारी): मंडी जिले की सीमा पर कोलडैम की झील में रहस्यमयी हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। झील के किनारे पानी में नंगे पांव पड़े शव को देखकर मामला हत्या के रूप में देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर सुंदरनगर बीबीएमबी कालोनी पुलिस चौकी की टीम जांच मे जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बटवाड़ा ग्राम पंचायत के पजोल्ठ गांव निवासी किशोरी लाल (18) पुत्र भगतराम के रूप में की गई है। बताया गया है कि जिस जगह युवक का शव मिला है, उसके निकट के ही गांव में उसका ननिहाल है।

इससे पहले भी बटवाड़ा पंचायत के ही दो युवा करीब 5 वर्ष पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुके हैं, जिनके बारे में पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी लाल पंजोल्ठ गांव से अपने ताया नानक चंद के घर करला गांव में काम के सिलसिले में कुछ दिन रह कर आया है। इसके बाद अचानक यह घटना सामने आई है। बटवाड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान निशा देवी ने बताया कि कोलडैम की झील मेंं जिस जगह युवक का शव मिला है। इस जगह कूदकर आत्महत्या किसी भी हाल में नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पहले भी घटनाए पेश आई है। सुंदरनगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना की जांच को रवाना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News