पेड़ पर लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

Saturday, Jul 11, 2020 - 09:53 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला के तहत आते गांव लाम में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाम गांव में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। महिला की उम्र 30 से 35 साल की प्रतीत हो रही है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।

Vijay