किराए के मकान में मिली विदेशी महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 09:37 PM (IST)

भरमौर (ब्यूरो): चम्बा जिला के अंतर्गत भरमौर मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत संचुई के गांव मलकोता में शुक्रवार को किराये के मकान में एक विदेशी महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली है। उक्त विदेशी महिला गांव मलकोता में करीब 2 माह से रह रही थी। जिस मकान में उक्त विदेशी महिला रह रही थी वह मकान संजीव कुमार पुत्र पंडतु राम गांव मलकोता का है जो आजकल अपने परिवार सहित कांगड़ा में रहता है। उक्त विदेशी महिला घर में अकेली ही रहती थी।

शुक्रवार सुबह गांव के छोटे-छोटे बच्चे रोजाना की तरह उस महिला के साथ खेलने के लिए उसके पास मकान में गए। जब महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो बच्चों नें गांव में इसकी सूचना दी, जिस पर गांव वालों ने भरमौर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस ने मौके पर पहुंची तो उसने महिला को मृत पाया। महिला का नाम रोजोवक्षी एडलहेड बताया जा रहा है जो डच महिला थी। भरमौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News