गढ़ माता के जंगल में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का श.व, 3 फरवरी से था लापता

Friday, Mar 15, 2024 - 09:29 PM (IST)

सुलह (ब्यूरो): मां भयभुंजनी गढ़ माता मंदिर के जंगल में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस के अनुसार शव की पहचान ओमप्रकाश (80) पुत्र मुखो राम निवासी झिकली अंबाड़ी, डाकघर मलां व तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। परिजनों ने 3 फरवरी को बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना नगरोटा बगवां में दर्ज करवाई थी। बुजुर्ग के 3 बेटों में से एक की 2019 में मृत्यु हो गई थी, जिस कारण वह मानसिक रूप से बीमार था और पहले भी कई बार घर से लापता हो चुका था।

शुक्रवार को बकरियां चराने गए किसी व्यक्ति ने दरंग पंचायत की प्रधान को शव मिलने के बारे में सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शव गल और सड़ चुका था तथा आंखों को कौओं ने नोच डाला था। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay