यमुना नदी किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस छानबीन में जुटी

Thursday, Jan 03, 2019 - 11:45 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): पांवटा साहिब में एक अनजान व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिंहपुरा चौकी के अंतर्गत आने वाले डाकपत्थर पुल के नजदीक यमुना नदी के किनारे एक अनजान व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पांवटा साहिब अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक शव शिनाख्त नहीं हो सकी है तथा पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस को इस विषय में व्यक्ति की पहचान हेतु सूचित कर दिया है।  पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष लग रही है तथा मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

Vijay