नाले में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस छानबीन में जुटी

Friday, Jun 22, 2018 - 02:50 PM (IST)

सोलन (चिनमय): जिला सोलन के अर्की में आत्महत्या की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इस माह में करीबन आधा दर्जन लोग विभिन्न कारणों से आत्महत्या कर चुके हैं। शुक्रवार को भी अर्की में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव का एक व्यक्ति नाले के समीप से गुजर रहा था तो उसकी नजर पेड़ पर फंद से झूल रहे व्यक्ति पर पड़ी। उसने इस बारे में गांव के प्रधान और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।


कोटली पंचायत का रहने वाला था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम धर्मदास है और वह लकड़ी का काम करता था और कोटली पंचायत का रहने वाला था। डी.एस.पी. अमित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर उक्त व्यक्ति ने यह कदम किन कारणों से उठाया।  फिलहाल इस घटना में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Vijay