पांगी के मृथालू जंगल में खून से लथपत मिला युवक का शव

Saturday, Apr 23, 2022 - 04:43 PM (IST)

पांगी (वीरू): जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की करयास पंचायत के प्रेग्रां गांव के युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। युवक की पहचान अंकुश (21)पुत्र बलदेव निवासी प्रेग्रां के रूप में हुई है। युवक 15 दिन पहले ही पांगी लौटा हुआ था, लेकिन उसे नहीं पता था कि मृथालू जंगल में मौत उसका इंतजार कर रही है। देर शाम तक जब युवक घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने युवक की तलाश में गांव के दो लोगों को भेजा।

इस दौरान युवक का शव खून से लथपत पहाड़ों से नीचे पत्थरों के बीच बरामद हुआ। हालांकि इस घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। वार्ड सदस्य शांता कुमार के मुताबिक 3 दिन पहले अपने गांव से मृथालू जंगल में खेतीबाड़ी के लिए बैल लाने गया हुआ था। जब शाम को करीब 7 बजे तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान मृथालू जंगल के साथ में लगते एक नाले में युवक का शव खून लथपत मिला। युवक के पिता चम्बा में रहते थे। वह एक सरकारी कर्मचारी है। 2 दिनों के बाद वापस घर आने के बाद ही युवक का अंतिम संस्कार किया गया है। युवक माता पिता का एकलौता वारिस था।

 

Content Writer

Kaku Chauhan