बैरा डैम में मिला व्यक्ति का शव

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 05:27 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के चुराह क्षेत्र के बैरा डैम में एक व्यक्ति का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान प्रेम सिंह (35) पुत्र शेर सिंह निवासी गांव वलियास के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेम सिंह दर्जी का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। रविवार को उसके पिता शेर सिंह उसे इलाज के लिए तीसा अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में प्रेम सिंह शौच करने के लिए रूका। इसके बाद अचानक लापता हो गया। पिता उसे यहां वहां ढूंढते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

शाम को उसका शव बैरा डैम में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए तीसा अस्पताल में शवगृह में रखा। सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल हो गई। वायरस फोटो व वीडियो से परिजनों ने शव की शिनाख्त की। सोमवार को मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News