ब्यास किनारे मिला अज्ञात शव

Friday, Jul 28, 2017 - 05:07 PM (IST)

नादौन : नगर पंचायत के वार्ड नं.-1 में ब्यास नदी के किनारे प्राचीन बावड़ियों के नजदीक एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव को सबसे पहले यहां पास में ही रहने वाले प्रवासियों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पानी से निकालकर कब्जे में लिया।