सोलन के हरायपुर में मिला पेड़ से लटका शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 12:27 PM (IST)

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन के मानपुरा पुलिस थाने के तहत हरायपुर में एक युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक युवक का नाम नागेंद्र मंडल (28) बताया जा रहा है। युवक बिहार राज्य के अररिया जिले के सैदाबाद गांव का रहना वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने अपने कमरे में सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार नागेंद्र मंडल किशनपुरा में एक हर्बल कंपनी में काम करता था। रविवार को सुबह 5 बजे वह कमरे से निकला और हरायपुर के कब्रिस्तान के पास पेड़ से लटक गया। सुबह जब इसके साथियों ने उसे कमरे में नहीं देखा तो साथ लगते क्षेत्र में उसे खोजा तो उसे पेड़ में लटका हुआ पाया। उन्होंने पंचायत प्रधान सुरजन सैणी को इसकी सूचना दी।

पंचायत प्रधान ने मानपुरा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। (SSP) नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक नागेंद्र मंडल ने सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने कुछ पैसे अपनी पत्नी को देने के लिए कहा है और वह अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़ कर जा रहा है। मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। काफी दिनों से परेशान चल रहा था नागेंद्र काफी दिनों से परेशान था। उसके साथ रहते दोस्तों ने बताया कि वह यहां पर एक महीने पहले ही आया था। पुलिस ने इसके शव को नालागढ़ के अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News