डीसी कुल्लू ने किया ढालपुर मैदान व अटल सदन का निरीक्षण, दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 04:37 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में जहां 15 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा तो वहीं जिला प्रशासन भी उत्सव की तैयारियों में जुट गया है। अटल सदन के बाहर जहां दशहरा उत्सव की रथ यात्रा के लिए मंच की व्यवस्था की जा रही है। वहीं डीसी कुल्लू खुद तैयारियों का खुद जायजा ले रहे हैं। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वही घाटी के देवी देवताओं को ढालपुर मैदान में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए डीसी कुल्लू खुद सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मंगलवार को डीसी कुल्लू व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने रथ मैदान व अटल सदन का भी निरीक्षण किया। डीसी कुल्लू ने इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए। उन्होंने समाज से जुड़े लोगों से भी आग्रह किया है कि वे दशहरा उत्सव से पहले कोरोना वेक्सीन की दोनों डोज अवश्य ले। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए भी दो बैरियर स्थापित किए जाएंगे। जहां पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

डीसी आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के साथ आने वाले सभी देवलूओं, पुजारियों व कार कूनो को कोरोना  वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी होगी। जिस व्यक्ति को एक डोज प्राप्त हुई है और 84 दिन की अवधि पूरी नहीं हुई है वह व्यक्ति देवता के साथ ढालपुर मैदान नहीं आ सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्सव में बड़ी संख्या में लोग और श्रद्धालु आएंगे और इसके दृष्टिगत महामारी के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय करना और सख्त कदम उठाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ढालपुर मैदान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दशहरा के दौरान तीन विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे जिनमें लोगों का वैक्सीनेशन करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। ढालपुर मैदान में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी प्रदेशों से आने वाले सैलानियों व प्रवासी लोगों को भी वैक्सीन प्रदान की जाएगी। वही, दशहरा उत्सव पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बिजली पानी व अन्य सुविधाएं प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News