दौलतपुर का अभिषेक बना आर्मी में लैफ्टिनैंट

Wednesday, Dec 13, 2017 - 01:36 AM (IST)

दौलतपुर चौक: नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अभिषेक शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा इंडियन आर्मी में लैफ्टिनैंट बने हैं जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार को उसने आई.एम.ए. देहरादून में पासिंग आऊट में हिस्सा लिया। अभिषेक शर्मा की 10वीं व 12वीं तक की शिक्षा रामगढ़ रांची में हुई जिसके बाद उन्होंने टी.एस. के तहत टैक्निकल स्ट्रीम के तहत इलाहाबाद एस.एस.बी. से हुई तथा 9 दिसम्बर को पासिंग आऊट परेड से लैफ्टिनैंट बने। अभिषेक के पिता अश्विनी शर्मा इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता मधु शर्मा गृहणी हैं। अभिषेक शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित अपने दादा स्वर्गीय प्रह्लाद शर्मा, दादी विद्या देवी, चाचा प्रवीण कुमार, नवीन, चाची वंदना, रंजना इत्यादि व अपने अध्यापकों को दिया।