मणिपुर के इंफाल में छाईं चम्बा की बेटियां, हिमाचल की झोली में डाले स्वर्ण व कांस्य पदक

Friday, Dec 02, 2022 - 04:43 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): मणिपुर के इंफाल में चल रही जूनियर वर्ग राष्ट्रीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व कांस्य पदक जीते हैं। मुख्य प्रशिक्षक भुवनेश कटोच ने बताया कि खेल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश की टीम के कार्तिकेय कटोच ने 52 किलोग्राम वर्ग और 56 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन ठाकुर ने कांस्य पदक जीते। दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश की टीम से लड़कियों ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया और 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी और 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता नाथ ने कांस्य पदक जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षिता नाथ ने स्वर्ण पदक हिमाचल की झोली मे डाला है। हिमाचल की टीम से प्रतिनिधित्व कर रही तीनों खिलाड़ी चम्बा जिले से संबंध रखते हैं। प्रतियोगिता का समापन 3 दिसम्बर को होगा।

जूनियर वर्ग राष्ट्रीय थांग-ता मार्शल आर्ट के लिए हिमाचल की टीम 25 नवम्बर को मणिपुर के इंफाल रवाना हुई थी। मुख्य कोच ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम में महिला वर्ग से प्रियांशी 44 किलोग्राम, अंकिता 60 किलोग्राम, हर्षिता 65 किलोग्राम, वहीं पुरुष वर्ग में अनुज कुमार 44 किलोग्राम स्टाइल-1, हरीश कुमार 44 किलोग्राम स्टाइल-2, हरितिक कुमार 48 किलोग्राम, कार्तिकेय कटोच 52 किलोग्राम, अंकुश 56 किलोग्राम, अर्जुन कुमार 60 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay