सलाम : आपात स्थिति में भी एयर इंडिया में सेवाएं दे रही हिमाचल की बेटी

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 11:12 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): जहां पूरी दुनिया कोरोना के खौफ  के साये में है, वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर की बेटी शीतल अग्रवाल बिना अपनी जान की परवाह कर देश के लिए अपनी सेवाएं दे रही है। शीतल अग्रवाल एयर इंडिया में एयर होस्टैस है और हाल ही में शीतल एयर इंडिया के विमान में लगभग 190 इटली के विदेशी पर्यटकों को लेकर इटली छोड़ कर आई हैं जबकि इटली सरकार ने इन इटली वासियों को वापस ले जाने में असमर्थता जताई थी और भारत सरकार ने इन्हें अपने खर्चे पर वापस उनके देश छोडऩे का निर्णय लिया। बीते रोज शीतल अपनी एयर इंडिया की फ्लाइट में अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ इटली नागरिकों को उनके देश में छोड़कर आई हैं। इसके साथ इटली में फंसे लगभग 263 भारतीयों को वापस अपने वतन लेकर लौटी हैं।

मुझे मेरी बेटी पर गर्व है : राज अग्रवाल

शीतल अग्रवाल के पिता राज अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी विदेशी पर्यटकों को लेकर गई थी और वापसी में इटली में फंसे भारतीयों को लेकर भारत लौटी है। उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी बेटी पर गर्व है कि ऐसी आपात स्थिति में भी वह अपनी सेवाएं देश के लिए दे रही है। उन्होंने बताया कि शीतल अब आने वाले 14 दिन तक अपने घर के अंदर ही रहेगी। उसे एकांत में रखा जाएगा। उसके बाद फिर वह अपनी सेवाएं देश के लिए देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News