घोर कलयुग! बेटी ने अपनी बुजुर्ग मां को घर से बाहर निकाला

Friday, Nov 22, 2019 - 11:20 AM (IST)

नालागढ़  (ब्यूरो): औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के वार्ड-5 में एक बुजुर्ग महिला को उसकी ही बेटी द्वारा उसके घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला की बेटी ने अपनी मां को किराएदार बताकर घर से बाहर निकाल दिया। जब आसपास के लोगों ने बुजुर्ग महिला को घर से निकालने का विरोध किया तो उसकी बेटी ने उन लोगों पर आरोप लगाते हुए प्रशासन को शिकायत दे दी जिसके बाद मौके पर जाकर तहसीलदार नालागढ़ ने जायजा लिया।

स्थानीय लोग बुजुर्ग महिला को लेकर एस.डी.एम. नालागढ़ के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी जिसके बाद लोग महिला को लेकर पुलिस थाना नालागढ़ गए। लोगों ने पुलिस को बताया कि बेटी ने बुजुर्ग महिला को किराएदार बताकर उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला ने थाने में शिकायत दी है कि उसकी बेटी कुछ वर्ष पहले उसके घर में रहने आई थी, जिसके बाद जमीन को अपने नाम करवाकर अब महिला को किराएदार बताकर निकाल दिया। एस.एच.ओ. अंकित शर्मा ने बताया कि इस संबंध में बुजुर्ग महिला की शिकायत आई है कि उसे उसके ही घर से निकाल दिया गया है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं इस मामले में हिमाचल महिला आयोग अध्यक्षा डा. डेजी ठाकुर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। प्रशासन से इस बारे में रिपोर्ट ली जा रही है।

kirti