अवैध रूप की Dumping से इस खड्ड का अस्तित्व पड़ा खतरे में (Watch Video)

Tuesday, Apr 23, 2019 - 06:21 PM (IST)

नाहन(सतीश) : नाहन शहर का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट अवैध रूप से की जा रही डंपिंग से अपना अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गया है। इस स्थान पर अवैध रूप से हो रही डंपिंग ने इस खड्ड का मुहाना तक बंद कर दिया है। हैरानी की बात यह है के ये नाहन से महज 5 किमी की दूरी पर हो रहा है। सुबह शाम इस स्थान पर मलबे से भरे ट्रक मलबा गिरा रहे है। जिस कारण खड्ड का मुहाना पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं मलबे से हरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में स्थानीय पर्यावरण प्रेमी भी खासे नाराज है।

इस मामले पर जब प्रशासन से बात की गई तो उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामले का पता चला है जिसके बाद वन विभाग को मौके पर जाकर छानबीन कर कार्रवाई के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को गम्भीरता से देखा जा रहा है।

 

kirti