डल्हौजी की पूर्व विधायक ने साधा निशाना, कहा-कांग्रेस सरकार से उठा लोगों का विश्वास

Sunday, Oct 08, 2017 - 10:05 PM (IST)

चम्बा: कांग्रेस से प्रदेश के लोगों का विश्वास उठ चुका है और यह बात कांग्रेस भी जानती है। उन्होंने कहा की आज भी डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसी पंचायतें हैं जहां स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण लोगों को छोटी सी बीमारी होने पर भीलंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं उक्त पंचायत के गांव में सड़क सुविधा भी नहीं है तो साथ ही बिजली व पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होती। यह बात डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रेणू चड्ढा ने डियूर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश की देवभूमि हिमाचल प्रदेश को मुख्यमंत्री के कारण हास्य का पात्र बनना पड़ा है क्योंकि देश में यह पहला मौका है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को बतौर मुख्यमंत्री जमानत लेने के लिए अदालत में पेश होना पड़ा। राज्य की छवि इससे प्रभावित हुई है। सरकार को राज्य के विकास की चिंता होनी चाहिए लेकिन यहां स्थिति विपरीत है। 

मोदी सरकार ने दिया कल्याणकारी योजनाओं का तोहफा
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को कई कल्याणकारी योजनाओं का तोहफा दिया लेकिन चिंता की बात है कि राज्य सरकार उन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में सफल नहीं हो पाई है। इस मौके पर डियूर पंचायत प्रधान देश राज, पूर्व महामंत्री डल्हौजी अशोक बैरी, सचिव युवा मोर्चा डल्हौजी मदन, मदन ठाकुर पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा, लक्ष्मण ठाकुर भाजपा मंडल डल्हौजी, राजकुमार वार्ड मैंबर सलूणी, योग राज उपप्रधान रुल्याणी, अमरीक सिंह वार्ड मैंबर ओसल पंचायत, चरनजीत कालू भाजपा युवा मोर्चा, अंजू धीमान भाजपा महिला मोर्चा प्रवक्ता डल्हौजी मंडल व समीना बेगम प्रदेश अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य के अलावा अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।