पश्चिम बंगाल में पुरानी पैंशन तो हिमाचल में क्यों नहीं : विजय ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 08:21 PM (IST)

डाडासीबा (सुनील): हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव संघ के राज्य प्रवक्ता विजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की पुरानी पैंशन स्कीम को जल्द बहाल करे अन्यथा कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। सोमवार को उन्होंने डाडासीबा में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के साथ अन्याय न करे। एन.पी.एस. का रिटर्न पूरी तरह बाजार के अधीन है जहां जोखिम की पूरी संभावना है। भविष्य में एन.पी.एस. कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

बाजार की बजाय कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे अंशदान को सरकारी खजाने में जमा किया जाना चाहिए। कर्मचारियों को मिलने वाली पैंशन की सरकार ने कई किस्में बना दी हैं जबकि मंत्री और विधायकों को पहले की भांति समस्त लाभ मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने साफ  कहा कि यदि राज्य सरकार चाहे तो अपने कर्मचारियों को पुरानी पैंशन स्कीम के समस्त लाभ प्रदान कर सकती है। पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों को पुरानी पैंशन का लाभ मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के अंदर इस तरह की नई प्रथा के पीछे भागना सरकार के लिए सही नहीं है जिससे कर्मचारियों का अहित हो रहा हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News