आलू की पैदावार का पता नहीं और कर रहे कृषि विधेयक का विरोध : बिक्रम

Saturday, Oct 17, 2020 - 07:13 PM (IST)

डाडासीबा (सुनील): उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिन्हें आलू की पैदावार तक का पता नहीं है, आलू उगता कैसे है, वे लोग कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं। बिक्रम ठाकुर ने कृषि विधेयक को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि बिचौलियों की लूट का मार्ग बंद होने से किसान अपनी फ सल मनमाफिक दाम पर कहीं भी बेच सकता है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसमें सभी परिवारों के पास गैस कनैक्शन उपलब्ध हैं।

कांग्रेस चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने के लिए कभी प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को नौकरी तो कभी बेरोजगारों के नौकरी हेतु फ र्जी फ ार्म भरवाए जाते रहे हैं। सत्ता में वापसी के लिए कर्ज माफ ी सहित कांग्रेस ऐसे खेल खेलती है, जिसे अब देश व प्रदेश की जनता भलीभांति जान चुकी है। पड़ोसी राज्य पंजाब में विधानसभा चुनावों के समय जनता से किए गए एक भी वायदे को कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने पूरा नहीं किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार ने ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका चुनावी घोषणा पत्र में जिक्र ही नहीं था।

 

Kuldeep