मां-बहन के सामने नाबालिग लड़की को उठा ले गए दबंग

Wednesday, Mar 22, 2017 - 10:46 PM (IST)

इंदौरा (आशीष शर्मा): इंदौरा से लगभग 12 किलोमीटर दूर हिमाचल पंजाब के सीमांत क्षेत्र पंचायत उलैडिय़ां गांव मिलवां से गुज्जर समुदाय की 2 लड़कियों जो सगी बहनें हैं और नाबालिग बताई जा रही हैं, उनका मिलवां-जालंधर सड़क मार्ग किनारे दिन-दिहाड़े अपहरण करने आए 6 लोग एक लड़की को तो जबरदस्ती ले गए लेकिन इस दौरान जोर-जबरदस्ती में एक लड़की को उसकी मां ने शरारती तत्वों से छुड़ा लिया। इस दौरान लड़की को चोटें आई हैं। उसका इंदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। डा. अमित भल्ला ने बताया कि पीड़ित लड़की को हाथ व सिर में मामूली चोटें आई हैं। आवश्यक हुआ तो महिला विशेषज्ञ से इसकी जांच करवाई जाएगी। यह घटना बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। वहीं इंदौरा पुलिस अगवा हुई नाबालिग लड़की की तलाश में जुट गई है। 

मेरी मां ने मुझे तो बचा लेकिन मेरी बहन को वो ले गए
महिला ने बताया कि वे यहां करीब 20 वर्षों से रह रहे हैं और भैंसों का दूध बेचकर व मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करते हैं। महिला ने बताया कि परिवार में कुल 4 बेटियां व 3 बेटे हैं। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई गई है कि अपहृत लड़की को जल्द ढूंढा जाए व आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल लाई जाए। उपचाराधीन लड़की ने बताया कि जब वे दोनों पशुओं की निगरानी कर रही थीं तो अचानक काले रंग की गाड़ी में 6 लोग आए और जबरदस्ती गाड़ी में धकेलने लगे। इस घटनाक्रम में उनके कपड़े फट गए व कुछ चोटें भी आईं। मेरी मां अचानक आ गई तो मुझे बचाया किंतु मेरी बहन को वे ले गए हैं। पीड़ित लड़की व उसकी मां ने बताया कि अपहरण करने वालों में   2 लोग पहचान के हैं जोकि चाड़ू वासी बटाला व दूसरा युवक यूका पुत्र शहील जो गांव क्वाटर नजदीक खुंदपुर पंजाब का निवासी है। 

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : संजीव गांधी
एस.पी. संजीव गांधी ने इस संदर्भ में मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आई.पी.सी. 363 व 366 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश में पुलिस टीम भेज दी गई है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।