साइबर सैल ने आनलाइन ठगी मामले में रिकवर की राशि

Wednesday, Sep 01, 2021 - 11:25 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत जून माह में राज्य कर व आबकारी विभाग के अधिकारी के खाते से आनआइन ठगी मामले में साइबर सैल ने राशि रिकवर की है। अधिकारी के खाते से शातिरों ने 2 लाख 15 हजार रूपए की ठगी की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए साईबर सैल ने 1 लाख 90 हजार रूपए की राशि रिकवर कर अधिकारी के खाते में वापस जमा हो गई है। वहीं बाकी शेष बची राशि को भी ट्रेस किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 19 जून 2021 को पुलिस थाना नगरोटा बगवां में संजय चौधरी निवासी पठियार ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
आरोप था कि उनके बैंक खाते से शातिरों ने 2 लाख 15 हजार रूपए की राशि निकाली है। पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाने के साथ उन्होंने हिमाचल प्रदेश साइबर सैल में भी इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। साईबर सैल ने मामले की पड़ताल करते हुए अधिकारी के खाते से शातिरों द्वारा निकाली गई राशि में से 1 लाख 90 हजार रूपए रिकवर कर लिए हैं। शिकायतकत्र्ता संजय चौधरी ने बताया कि मंगलवार को उनके खाते में 1 लाख 90 हजार रूपए की राशि वापस आ गई है।

News Editor

Rajneesh Himalian