कांगड़ा के विकास की अनदेखी कर रही वर्तमान सरकार: महाजन

Thursday, Apr 01, 2021 - 10:54 AM (IST)

नूरपुर (राकेश) : सरकार जिला कांगड़ा के प्रत्येक प्रोजैक्ट व प्रत्येक समस्या की अनदेखी कर आंखें मूंदने वाली नीति पर चल रही है। इसके एक नहीं बल्कि अनेक प्रकरण इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पर यह आरोप जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जहां इस हल्के में स्थित प्रमुख कस्बा जसूर के मल्टी काम्प्लैक्स बस स्टैंड की एक भी ईंट 3 साल बीतने पर नहीं लगी वहीं कांगड़ा हल्के में प्रस्तावित आई.टी. पार्क का मामला भी 3 साल से ज्यादा अवधि से बीच अधर में लटका हुआ है। करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पार्क के लिए जमीन देने वाले सज्जन भी सरकार की इस कथित कारगुजारी से क्षुब्ध हैं। दुखत बात तो यह है कि गत दिन जब मीडिया द्वारा इस प्रोजैक्ट बारे सी.एम. से जानना चाहा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब न देकर इसे टाल दिया। अजय महाजन ने कहा कि भाजपा नेता चुनाव के समय जनता को बरगलाते थे कि राज्य व केंद्र में इंजन एक ही कंपनी के होंगे तो विकास की रेल तेज दौड़ेगी। भाजपा इस बात का जवाब दें कि यह रेल खड़ी होने के कगार पर क्यों है।
 

Content Writer

prashant sharma