ऊना की इन 5 पंचायतों में पूरी तरह से कर्फ्यू, बाकी में 3 घंटे की छूट : डीसी

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 08:46 PM (IST)

ऊना (विशाल): ऊना जिला में कोरोना के 3 पॉजीटिव मामले सामने आने बाद प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है। इसके चलते जिला ऊना 5 पंचायतों में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। यह जानकारी डीसी ऊना संदीप कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि आगामी आदेशों तक 5 पंचायतों को छोड़कर जिला ऊना में कर्फ्यू में छूट रहेगी। कर्फ्यू में छूट सुबह 7 से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए रहेगी। इस दौरान सभी लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकेंगे लेकिन वाहन की आवाजही पर प्रतिबंध रहेगा।

किसान 3 घंटे तक मंडियों में रख सकते हैं उत्पाद

डीसी ने कहा कि जिला ऊना की ऊना, संतोषगढ़ व टकारला सब्जी मंडियों में किसान अपना उत्पाद सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक बोली के लिए रख सकते हैं और व्यापारी प्रात: 5 बजे से 8 बजे तक मंडी से सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा जिला ऊना की रामनगर, नकड़ोह, अमलैहड़, कैलाश नगर व कुठेड़ा खैरला ग्राम पंचायतों में पूर्ण कर्फ्यू जारी रहेगा और वहां पर कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

935 लोग बफर क्वारंटाइन सैंटर में रखे

डीसी ने कहा कि जिला ऊना के विभिन्न बफर क्वारंटाइन सैंटर में अब 935 व्यक्तियों को रखा गया है। इन व्यक्तियों को रहने के साथ-साथ खाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, साथ ही योग का अभ्यास भी कराया जा रहा है।

3 पुलिस कर्मी व 4 मेडिकल स्टाफ होम क्वारंटाइन में

डीसी ने बताया कि 3 डॉक्टरों, एक हैल्थ सुपरवाइजर को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके अलावा 3 पुलिस कर्मियों को भी होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News